{"_id":"5cfacc54bdec2206fc128209","slug":"155994017316-haldwani-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटते ही दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल से छूटते ही दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
हल्द्वानी। दुष्कर्म का आरोपी सात साल की सजा काटने के बाद जब जेल से छूटा तो उसने पांच जून की रात पीड़िता के घर में घुसकर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उनकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा। बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
उपनिरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि आरोपी लवकुश इंदिरानगर छोटी रोड निवासी रामचंदर केसरवानी का किराएदार है। 2013 में वह क्षेत्र की एक किशोरी को भगा ले गया और अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने से पहले उसने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाया था। इस मामले में लवकुश को सात साल की सजा हुई। जेल से छूटने के बाद पांच जून की रात वह दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचा। पीड़िता घर नहीं थी तो उसने पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने धारा 452, 506 के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को बृहस्पतिवार को इंदिरानगर से गिरफ्तार कर लिया।
जेल से छूटते ही दी जान से मारने की धमकी
दुष्कर्म के आरोप में काटकर आया था सात साल की सजा
पीड़िता के नहीं मिलने पर पिता को दी धमकी, पुलिस ने जेल भेजा