फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रसीद डीएसए की और वाहन खड़े हो रहे नारायणनगर में

रसीद डीएसए की और वाहन खड़े हो रहे नारायणनगर में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
रसीद डीएसए की और वाहन खड़े हो रहे नारायणनगर में
नैनीताल। वाहनों की संख्या बढ़ती देख ठेकेदारों ने खेल शुरू कर दिया है। डीएसए पार्किंग की पर्चियों पर नारायणनगर में गाड़ियां खड़ी करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सरोवर नगरी में सीजन के दौरान पार्किंग की समस्या हर साल देखने को मिलती है। इस बार भी पार्किंग की समस्या हो रही है। लोगों को पार्किंग की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने छोटी-छोटी निजी पार्किंग खोलने की अनुमति दे दी है। इसकी आड़ में लोगों ने पार्किंग में खेल करना शुरू कर दिया है। मनमाने तरीके से डीएसए मैदान पार्किंग के ठेकेदार नारायणनगर जा पहुंचे हैं और वन विभाग की जमीन पर गाड़ियों की पार्किंग शुरू करवा दी गई। गाड़ी खड़ी करने के बदले पार्किंग संचालकों से 100 से 120 रुपये तक लिए जा रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि वाहन स्वामियों को रसीद डीएसए पार्किंग की दी जा रही है। शुक्रवार को पार्किंग संचालकों का यह खेल नारायणनगर के स्थानीय लोगों एवं पुलिस में चर्चा का विषय बना रहा।



रसीद डीएसए की और वाहन खड़े हो रहे नारायणनगर में
पार्किंग की आड़ में चल रहा अजीब खेल


-चारखेत में संचालित पार्किंग का विस्तार करते हुए नारायणनगर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि वह डीएसए की पर्चियों से नारायणनगर में पार्किंग न चलाएं। ठेकेदार की ओर से अलग से पर्चियां छपवाई जाएंगी। -विनोद कुमार, एसडीएम नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed