{"_id":"5cfacc3abdec2206ff5a7d12","slug":"15599401477-nainital-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत युवक नैनी झील में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब के नशे में धुत युवक नैनी झील में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। शराब के नशे में धुत युवक शुक्रवार देर रात नैनी झील में डूब गया। सूचना पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे शराब के नशे में धुत एक युवक मल्लीताल वोट स्टैंड के पास घूम रहा था। बाद में वह नैनी झील के किनारे बैठा देखा गया। कुछ देर बाद किसी के झील में कुछ गिरने की आवाज सुनी। सब झील की ओर दौड़े। देखा तो युवक झील में गिर गया था। इससे पहले कोई उसे बचाने का प्रयास करता वह गहराई में डूबकर ओझल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी तैरना नहीं जानता था। ऐसे में उसे बचाने के लिए कोई पानी में नहीं उतर सका। सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई बीसी मासीवाल, कांस्टेबल मनोज जोशी, नितिन जाटव, विनोद यादव आदि मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला।