{"_id":"5bfc426abdec22418130abb0","slug":"15432587762-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के लट्ठों के साथ दो तस्करों को दबोचा, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साल के लट्ठों के साथ दो तस्करों को दबोचा, भेजा जेल
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। वन विभाग की टीम ने साल के तीन लट्ठों के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। जबकि दो तस्कर मौके से फरार हो गए। टीम ने तीन बाइकों को भी सीज कर दिया गया। रविवार देर रात बाराकोली वन क्षेत्र के रेंजर प्रदीप कुमार को मुखबिर से वन क्षेत्र में तस्करी की सूचना मिली।
इस पर वह टीम के साथ वन क्षेत्र में चेकिंग के लिए पहुंचे। वन विभाग की टीम को देखते ही तस्करों में हड़कंप मच गया। दो तस्कर मौके से फरार हो गए। जबकि दो तस्करों को टीम ने धर दबोचा। उनके पास से तीन बाइकें और साल के तीन लट्ठे बरामद हुए, जिन्हें टीम रेंज कार्यालय ले आई और सीज कर दिया गया।
पकड़े गए तस्कर गोठा निवासी सिकंदर और अर्जुन के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में नैन सिंह नेगी, लाल सिंह, हेमचंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह आदि थे।