फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फर्श पर फिसला श्रमिक, उपचार के दौरान मौत

फर्श पर फिसला श्रमिक, उपचार के दौरान मौत

Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
फर्श पर फिसला श्रमिक, उपचार के दौरान मौत
खटीमा। झनकट क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम करने आये पीलीभीत का एक श्रमिक रात में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन


अस्पताल में मृतक के भाई पीलीभीत जिले के बहादुरगंज न्यूरिया निवासी अखिलेश पुत्र हरि राम ने बताया कि उसका बड़ा भाई ओंकार सिंह (38) झनकट क्षेत्र में कुंदन सिंह के मकान निर्माण कार्य में अपने चार पांच साथियों के साथ आया था। वह रविवार रात निर्माणाधीन मकान के पास ही रुके थे।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे वह शौच करने के लिए बाहर आया तो फर्श में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद रिश्तेदार और साथी शव लेकर पीलीभीत रवाना हो गए। वह अपने पीछे पत्नी क्रांति देवी और पुत्रियां अंशिका और खुशी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed