{"_id":"5bf99d17bdec22414f577f6c","slug":"154308538120-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। पुलिस ने दबिश देकर पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार लिया। 20 आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
बता दें कि केलाखेड़ा के गांव रम्पुराकाजी में निवासी वारंटी कुलवीर सिंह गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बृहस्पतिवार को रात लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद और 7-8 अन्य सहित 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
शनिवार को थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने पुलिस टीम के साथ ताबड़तोड़ दबिश देकर हमला करने वाले आरोपी कुलवंत सिंह, चरन सिंह, संदीप, सोनू सिंह निवासी राम्पुराकाजी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई हैं। सभी आरोपी फरार हैं। टीम में एसओ वीरेंद्र रमोला, एसआई सुशील कुमार, रविंद्र बिष्ट, हरेंद्र धामी, बाला सिंह आदि थे।