फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूर्व पीएसी कर्मी की ट्रक की चपेट में आने से मौत

पूर्व पीएसी कर्मी की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Sat, 17 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पीएसी कर्मी की ट्रक की चपेट में आने से मौत
पूर्व पीएसी कर्मी की ट्रक की चपेट में आने से मौत - फोटो : अमर उजाला
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पीएसी कर्मी को ईंटों से भरे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे मेें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। देर शाम चित्रशिला घाट रानीबाग में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव खड़कपुर मोटाहल्दू निवासी भवानी राम (71) शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे। इस दौरान अचानक वे तेज गति से जा रहे ईंट से भरे ट्रक संख्या एचआर 55 बी 3636 की चपेट में आ गए। ट्रक के पिछले पहिए से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, घर के बाहर सड़क पर बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि भवानी राम पीएससी रुद्रपुर में सिपाही पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि बिलारी मुरादाबाद से ट्रक में ईंट भरकर चालक यहां गांव-गांव में बेच रहा था। मृतक के बेटे नरेंद्र कुमार ने शाम को लालकुआं कोतवाली में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed