{"_id":"5bedd4f9bdec22699d5ada6a","slug":"154231326116-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पती ने पत्नी पर चाकू से किया प्रहार। घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती, पती फरार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पती ने पत्नी पर चाकू से किया प्रहार। घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती, पती फरार।
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। आम आदमी पार्टी के नेता ने सरे बाजार अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरेबाजार चाकूबाजी की वारदात से अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
मूल रूप से अलीगढ़ निवासी आप नेता सोनू शर्मा वार्ड संख्या दो में रहता है। उसकी शादी करीब 14 वर्ष पहले लालकुआं वार्ड संख्या एक निवासी रेखा शर्मा से हुई थी। अब पत्नी अपने दो बच्चों के साथ अलग रहती है। पत्नी ने पति के खिलाफ परिवार न्यायालय में भरण पोषण का मुकदमा किया था। अस्पताल में भर्ती पत्नी के मुताबिक अदालत से उसके पक्ष में निर्णय आ गया है। अदालत ने सोनू को पैसे जमा करने का आदेश दिया है। इसी वजह से बृहस्पतिवार को वह सुबह दस बजे एलआईसी शाखा कार्यालय के सामने अपनी पत्नी रेखा से बहस करने लगा। नोकझोंक के दौरान सोनू शर्मा ने अपनी जेब से चाकू निकालकर पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे पत्नी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई और दर्द से तड़पने लगी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक सोनू फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल नित्यानंद पंत ने घायल महिला को बेस अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि फरार पति को ढूंढने के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पति-पत्नी का लंबे समय से न्यायालय में विवाद चल रहा है। देर शाम महिला की हालत में कुछ सुधार बताया गया है। इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।