{"_id":"5bedc420bdec2269a552a14f","slug":"154230894719-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा महाप्रबंधक और सेवादार की बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारा महाप्रबंधक और सेवादार की बाइक चोरी
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमता के दीपावली मेले में बाइक चोरों ने गुरुद्वारा महाप्रबंधक और गुरुद्वारे के सेवादार की बाइक चोरी कर ली। महाप्रबंधक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को बाइक चोरों ने गुरुद्वारा कार्यालय के पास खड़ी गुरुद्वारा महाप्रबंधक अमरजीत सिंह पुत्र चंदन सिंह की बाइक (यूके06एई-9720) चोरी कर ली। शाम को जब अमरजीत सिंह ने बाइक मौके पर न देखी तो सीसीटीवी खंगाले, जिसमें चोर बाइक ले जाते देखे गए। वहीं पीलीभीत से सेवा करने आए दर्शन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने बाइक (यूके06टी-2330) गुरुद्वारा लाल गुरु पर खड़ी कर सेवा शुरू कर दी। शाम को मौके पर बाइक नहीं मिली। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। महाप्रबंधक ने थाना पुलिस को दो बाइक चोरी की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।