फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उल्लू के शिकार को लेकर हाई अलर्ट

उल्लू के शिकार को लेकर हाई अलर्ट

Fri, 02 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
उल्लू के शिकार को लेकर हाई अलर्ट
उल्लू
रामनगर (नैनीताल)। संरक्षित श्रेणी में आने वाले उल्लू की जान दीपावली के दौरान सांसत में रहती है। तंत्र पूजा के कारण भी दिवाली के दौरान उल्लू के शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका है। इसे रोकने के लिए वन विभाग ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लू को भले ही अशुभ माना जाता हो, लेकिन यह संपन्नता का भी प्रतीक है। यही धार्मिक मान्यता ही इसकी दुश्मन बन गई है। इसी कारण दीपावली पर उल्लू की तस्करी बढ़ जाती है। विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली की पूर्व संध्या पर उल्लू की बलि देने की आशंका रहती है। इसी आशंका के मद्देनजर वन विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। सभी वन प्रभागों, नेशनल पार्क, सेंचुरी, कंजर्वेशन रिजर्व प्रशासन को गाइडलाइन जारी की गई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा के अनुसार सभी जंगलों के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन स्थानों पर भी खास निगाह रखी जाएगी, जहां पक्षियों का व्यापार संभव है।
विज्ञापन


शिकारियों पर रहेगी पैनी नजर
शीत ऋतु में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने पर जंगली जानवर निचले क्षेत्रों, घाटियों में आ जाते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में शिकारियों-तस्करों की सक्रियता की आशंका अधिक रहती है। इसे देखते हुए विभाग की ओर पूरे शीतकाल के लिए भी अलग से अलर्ट जारी किया है। कॉर्बेट प्रशासन ने सर्पदुली, बिजरानी, झिरना, ढेेला आदि रेंजों में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए पियर टू पियर कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। ताकि शिकारियों को आसानी से पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed