{"_id":"5bd617c8bdec2262ae58e897","slug":"154075741018-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो सवार परिवार से मारपीट, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो सवार परिवार से मारपीट, महिला घायल
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रिंगौड़ा की मजार से लौट रहे टेंपो सवार परिवार के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट कर दी, जिससे एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भाग रहे आरोपियों को लोगों ने लखनपुर के पास पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मोहल्ला ईदगाह खताड़ी निवासी शकील अहमद अपनी मां अनीसा, पत्नी इशरत, नैनीताल निवासी साले साजिद के साथ रिंगौड़ा की मजार पर चादर चढ़ाने गए थे। उनके साथ रिश्तेदार अकील की पांच वर्षीय पुत्री अरीना, यूसुफ की दस वर्षीय पुत्री हया, शफात अली की चार वर्षीय पुत्री मन्नत भी थी। मजार से लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे आमडंडा से दो किमी पहले सड़क किनारे स्विफ्ट डिजायर कार सवार तीन युवक उन्हें रोकने लगे। जब चालक ने टेंपो नहीं रोका तो उन्होंने कार से ओवरटेक कर टेंपो रोक दिया और गालीगलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। मारपीट में टेंपो चालक की पत्नी इशरत को सड़क पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। मारपीट करने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। टेंपो चालक ने अपने परिजनों को आरोपियों की कार का नंबर बता दिया। इन लोगों ने लखनपुर चौराहे पर आरोपियों की कार रोक ली। जमकर पिटाई कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार समेत दो आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुरादाबाद यूपी निवासी मृगांक गौड़, नीलांज हैं। समझौता होने के बावजूद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया।