फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लापता डंपर मालिक का शव गौला नदी में मिला

लापता डंपर मालिक का शव गौला नदी में मिला

Thu, 18 Oct 2018 01:58 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
लापता डंपर मालिक का शव गौला नदी में मिला
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। कैरम खेलने गए लापता डंपर मालिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गौला नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी बाइक शव से करीब 500 मीटर दूर खड़ी थी। बाइक के पास अंग्रेजी शराब के दो पव्वे बरामद हुए हैं। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं देने पर पुलिस ने अब तक जांच शुरू नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


हल्दूचौड़ जग्गी डी क्लास निवासी डंपर मालिक दिनेश चंद्र भट्ट (33) पुत्र केशव दत्त भट्ट मंगलवार की शाम करीब छह बजेे हल्दूचौड़ गौला गेट के पास एक दुकान के बाहर दोस्तों के साथ कैरम खेल रहा था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की लेकिन कोई उत्तर नहीं मिल सका। दिनेश के घर नहीं पहुंचने पर दूसरे दिन परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ लोगों ने दिनेश चंद्र का शव गौला नदी में मिला। पैर पानी में और धड़ बाहर निकला था।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी विमल मिश्रा और कोतवाल नित्यानंद पंत भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बुधवार को चित्रशिला घाट रानीबाग में दिनेश का अंतिम संस्कार किया। इस बारे में चौकी प्रभारी का कहना है कि कैरम खेलने वालों से पूछताछ नहीं की गई है। शाम के समय दिनेश का भाई कैरम खेल रहा था। वह मौके पर खड़ा था। लालकुआं कोतवाल नित्यानंद पंत का कहना है कि दिनेश चंद्र की मौत की जांच पुलिस कर रही है। इस मामले में उसके मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाला जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत को लेकर उठाए सवाल
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। दिनेश चंद्र तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का कहना है कि वह दो-तीन दिन से काफी तनाव में चल रहा था। तनाव के चलते वह शराब पीने लगा था। उसकी बाइक हल्दूचौड़ गौला उप खनिज निकासी कांटे के पांच सौ मीटर दूरी पर खड़ी थी। यहां पर शराब की बोतल एवं गिलास भी थी। इस स्थान से छह सौ मीटर दूरी गौला नदी में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं। शव के नीला पड़ने से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। ग्राम प्रधान इंदर सिंह बिष्ट ने बताया की दिनेश सरल स्वभाव का था। वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता था। चौकी प्रभारी का कहना है कि उसके डंपर है। दिनेश खुद गाड़ी चलाता था।


कैरम खेलने गया था, बाइक के पास मिले शराब के खाली पव्वे और गिलास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed