फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीता बने कलाकार पर फब्तियां कसने वालों को पब्लिक ने धुना

सीता बने कलाकार पर फब्तियां कसने वालों को पब्लिक ने धुना

Sun, 14 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सीता बने कलाकार पर फब्तियां कसने वालों को पब्लिक ने धुना
नैनीताल। सीता बने कलाकार और अन्य युवतियों पर फब्तियां कसना और डांठ के पास स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। शुक्रवार की देर रात पब्लिक ने दोनों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन


तल्लीताल रोडवेज स्टैंड के पास रामलीला चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे दो मनचले रामलीला में आए और फब्तियां कसने लगे। युवकों ने तल्लीताल डांठ पर स्टंट भी किए। रामलीला में मौजूद लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन


कुछ देर के बाद एक युवक रामलीला स्थल पहुंचा। मेले में मौजूद लोगों ने उसे पहचान लिया और लोगों ने कार से पीछा कर पकड़कर पीट दिया। कुछ देर में उसके साथी को भी लोगों ने पीट दिया। बाद में तल्लीताल थाना पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। तल्लीताल डांठ पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है मगर, घटना के समय मौके पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ तल्लीताल राहुल राठी ने बताया कि दोनों युवकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।



सीता बने कलाकार पर फब्तियां कसने वालों को धुना

- रामलीला मंचन के दौरान हुआ हंगामा, तल्लीताल पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed