फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दामाद पर पुत्री को जहर देकर जान से मारने का आरोप

दामाद पर पुत्री को जहर देकर जान से मारने का आरोप

Sun, 14 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
दामाद पर पुत्री को जहर देकर जान से मारने का आरोप

विज्ञापन
सितारगंज नगर के एक वार्डवासी ने अपने दामाद पर पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर दी है। शनिवार को नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी रामविलास चंद्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी दिव्यांग बेटी की शादी वार्ड आठ रम्पुरा, रुद्रपुर के एक युवक से की थी। आरोप लगाया कि युवक पिछले एक माह से दहेज के नाम पर दो लाख रुपये और एक बाइक लाने का दबाव बना रहा था। जिससे उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी। 11 अक्तूबर को रात दामाद ने बेटी के बीमार होने की सूचना दी और उसे हल्द्वानी के एसटीएच ले जाना बताया। जब तक वह हल्द्वानी पहुंचे उनकी बेटी मर चुकी थी। कहा कि डॉक्टरों से पता चला कि उनकी बेटी की मौत जहर से हुई है। कहा कि आरोपी दामाद दूसरी शादी करने की बात कहता था। आरोप लगाया कि दामाद से जब बेटी की मौत के बारे में जानना चाहा तो गाली-गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed