{"_id":"5bb130d1867a557ed33fd49d","slug":"15383390067-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्मी बाबा को पकड़ ले गई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्मी बाबा को पकड़ ले गई दिल्ली पुलिस
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/लालकुआं। दिल्ली पुलिस की टीम ने लालकुआं वीआईपी गेट से रविवार को छापा मारकर दुष्कर्म के आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह अपने फ्लैट में लड़कियों को नशा देकर उनका यौन शोषण करता था। वह सेक्स रैकेट भी चलाता है।
दिल्ली के जनकपुरी थाना की पुलिस की टीम ने रविवार की सुबह लालकुआं पुलिस से संपर्क किया। बताया कि उनके क्षेत्र में दुष्कर्म का आरोपी बाबा आया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने वीआईपी गेट क्षेत्र में छापा मारकर हरियाणा के फरीदाबाद निवासी बाबा हरिनारायण मिश्रा को गिरफ्तार किया। एसएसआई हरेंद्र नेगी के अनुसार बाबा के खिलाफ दिल्ली के जनकपुरी थाने में धारा 376, 120 बी, 34 के तहत मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि बाबा पिछले एक हफ्ते पहले दिल्ली से भागा था और यहां बिंदुखत्ता क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बाबा जानकीपुरी में एक फ्लैट लेकर कुंडलिनी जागरण और योग सिखाता था। इस क्लास में लड़कियों ने भी पंजीयन कराया था। एक लड़की ने बाबा के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह लड़कियों को नशा खिलाता है। इसके बाद उनका यौन शोषण करता है। आशंका है कि बाबा सेक्स रैकेट भी चलाता है।
फोन करने पर पुलिस को मिली लोकेशन
हल्द्वानी। गिरफ्तार बाबा ने हालचाल जानने के लिए शनिवार को अपने परिवार के सदस्यों कोे कॉल की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सर्विलांस से बाबा की लोकेशन हासिल कर ली। सटीक लोकेशन मिलने पर दिल्ली पुलिस ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले शिष्य भाई से मिलने आया था बिंदुखत्ता
हल्द्वानी। एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हरिनारायण मिश्रा फलाहारी बाबा का शिष्य है। बिंदुखत्ता में फलाहारी बाबा का आश्रम है। डेढ़ साल पहले हरिनारायण पत्नी के साथ नैनीताल घूमने आया था तो बिंदुखत्ता आश्रम आया था। इससे पहले वह अकेले भी आया था।
बाबा की गिरफ्तारी से सहमे लोग
लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली के एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को बाबा नगर के एक मंदिर में पहुंचा। कई साल पहले वह स्थानीय मंदिर के महंत के साथ हरिद्वार में साधना कर चुका है इसलिए मंदिर के महंत उसे पहचानते थे।