{"_id":"5bb1194a867a557ed62a5cb8","slug":"153833298310-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
बघौरी गांव निवासी विवाहिता ने डियूढ़ी गांव निवासी अपने पति अतीक अहमद, ससुर बशीर अहमद, सास शरीफन, जेठ सगीर अहमद व नफीस अहमद और जेठानी जैतून पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया।
विवाहिता का आरोप है कि अब उसका पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। कहा कि वह एक गरीब परिवार से है। पिता की मौत हो चुकी है और घर में मां व छोटे भाई बहन हैं।
उसने पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में आईपीसी की धारा 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।