फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मंगोली में मिले शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

मंगोली में मिले शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मंगोली में मिले शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
नैनीताल। मंगोली में 14 सितंबर को शव मिलने के प्रकरण में मल्लीताल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अज्ञात शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस टीमों ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश के दो जिलों में डेरा डाल दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

14 सितंबर को मल्ली मंगोली में एक 32 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। बुधवार को हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने अज्ञात शवों के प्रकरणों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मल्लीताल पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि एसएसआई बीसी मासीवाल केस में वादी हैं और विवेचना वह स्वयं कर रहे हैं। केस के वादी एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। अब मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या से पर्दा उठ सकेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में दर्ज गुमशुदगी और अपहरण के मुकदमों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed