फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद

12 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद

Sat, 22 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
12 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद

विज्ञापन
किच्छा में पुलिस ने इंदिरानगर के एक घर में छापा मारकर 12 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि पांच आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलभट्टा पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम सीओ हिमांशु शाह के नेतृत्व में इंदिरानगर वार्ड 14 निवासी फईम के घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने घर से 12 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित मांस के अलावा अन्य उपकरण बरामद किए। साथ ही पुलिस को यहां एक गाय भी मिली। पुलिस के अनुसार इंदिरानगर वार्ड दस निवासी सलीम को पकड़ लिया है, जबकि इंदिरानगर वार्ड 14 निवासी उसके साथी फईम, नईम, यासीन, इंदिरानगर वार्ड 11 निवासी शकील और रिच्छा बरेली निवासी पप्पू सेठ मौका पाकर फरार हो गए। पशु चिकित्सक ने बरामद मांस के नमूने लिए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक विद्यादत्त जोशी, जितेंद्र बिष्ट, चंद्र प्रकाश बवाड़ी, ललित कुमार, नीरज बिष्ट, गणेश धनिक, प्रकाश सिंह, विनोद मेहता, नवीन बमेठा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed