{"_id":"5ba53c20867a557f721c256d","slug":"153755546815-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा को लेकर फरार युवक धरा, जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा को लेकर फरार युवक धरा, जेल
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज में दसवीं की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने छात्रा के साथ धर दबोचा, जबकि साथी युवक अभी भी फरार है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में बयान के लिए पेश किया।
शक्तिफार्म क्षेत्र के एक ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर अरविंदनगर गांव निवासी युवक मिलन सरकार पर उसकी 15 वर्षीया पुत्री का बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 363 व 366 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को फरार युवक को शक्तिफार्म तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि युवक को जेल भेज दिया और नाबालिग छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया है।