{"_id":"5b9c14c0867a557ea77ac4c4","slug":"15369555682-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव खाई में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव खाई में फेंका
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव खाई में मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। 32 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को मंगोली बाजार के पास 125 मीटर गहरी खाई में बोरे में बंद मिला। शव के हाथ-पांव रस्सी से और मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। शव के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या दो दिन पहले हुई है। देर रात तक आसपास के गांवों में पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
शुक्रवार शाम लगभग चार बजे मल्लीताल पुलिस को सूचना मिली कि मंगोली बाजार के पास एक युवक का शव खाई में बोरे में बंद पड़ा है। एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ सिटी विजय थापा, इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत, मंगोली चौकी इंचार्ज भावना बिष्ट समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव लगभग सवा सौ मीटर गहरी खाई में पड़ा हुआ था। उसके हाथ और पांव रस्सी से बंधे हुए थे। जबकि मुंह को कपड़े से बांधा गया था। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 32 साल होगी। शव के पास ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि शव देखकर लगता है कि मृतक पहाड़ का निवासी नहीं है। आशंका है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया होगा। ऐसा भी हो सकता है कि किसी अन्य स्थान से उसे यहां लाकर मार डाला हो। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या गला घोंट कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने संभावना जताई कि युवक उत्तर प्रदेश के किसी जिले का निवासी हो सकता है। पुलिस देर शाम तक आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
युवक के उत्तर प्रदेश का निवासी होने की आशंका
कपड़े से बंधा हुआ था मुंह