फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीडीसी सदस्य वीरू का हत्यारा बाऊ रात तक हो सकता है गिरफ्तार

बीडीसी सदस्य वीरू का हत्यारा बाऊ रात तक हो सकता है गिरफ्तार

Tue, 04 Sep 2018 01:47 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य वीरू का हत्यारा बाऊ रात तक हो सकता है गिरफ्तार
gun
रामनगर (नैनीताल)। छोई के बीडीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह मनराल उर्फ वीरू की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। इससे परिजनों में रोष है जबकि पुलिस का दावा है कि सोमवार रात तक बाऊ को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यदि सब कुछ ठीक रहा तो हत्यारोपी बाऊ जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। बाऊ पुलिस मुखबिर के संपर्क में आ चुका है।
विज्ञापन

ग्राम मदनपुर बोरा छोई निवासी बीडीसी सदस्य वीरू की एक सितंबर को कोर्ट परिसर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में वीरू के भाई दीवान सिंह ने बैलपड़ाव निवासी देवेंद्र उर्फ बाऊ सहित चार लोगों को नामजद कराया था। एसओजी सहित पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगह छापे मार रही हैं लेकिन घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज वीरू के परिजनों का रोष बढ़ता जा रहा है। वह पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



पूर्व सीएम पहुंचे वीरू के घर, परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद भगत सिंह कोश्यारी सोमवार को वीरू के आवास पर पहुंचे। उन्होंने गहरा शोक जता परिजनों को सांत्वना दी। वीरू के भाई शिव सिंह मनराल ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। कहा कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। इसलिए उन्होंने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और कोतवाल विक्रम राठौर को हटाने की मांग की। कोश्यारी ने कहा कि वह पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री को भी मामला बताएंगे। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, सुबोध चमोली, सुरेश घुघत्याल, राम सिंह जलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed