फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रशासन के समझाने पर माने परिजन

प्रशासन के समझाने पर माने परिजन

Mon, 03 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन के समझाने पर माने परिजन
बीरू के परिजनों को मनाया - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी पर अड़े बीडीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह मनराल उर्फ बीरू के परिजनों को प्रशासन ने रविवार सुबह समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शहर के पक्के श्मशान घाट पर बीरू का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या में नामजद ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी थी इसलिए रात से ही छोई स्थित बीरू के घर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ रामनगर लोकजीत सिंह आदि अधिकारी उनके घर पहुंचे। एडीएम प्रशासन ने सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तभी परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुई। करीब साढ़े नौ बजे परिजन बीरू के शव को लेकर पक्के शमशान घाट पूछड़ी पहुंचे, इस दौरान भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। भाई दीवान सिंह मनराल ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान, महेंद्र प्रताप (मन्नू), डॉ. देवी दत्त दानी, सुनील, विक्की चौधरी सहित बीरू के भाई शिव सिंह मनराल, आनंद सिंह मनराल, बालम सिंह मनराल, संतोष सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed