{"_id":"5b86e3e442c79246400ab54a","slug":"153556680912-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने घर में की खुदकुशी
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के वार्ड नंबर चार निवासी रमेश शर्मा का पुत्र गौतम शर्मा (25) मंगलवार को अपने कमरे में सोया था। बुधवार सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा।
इस पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो गौतम पंखे से लटका था। इस पर परिजनों ने आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना पर वहां भीड़ लग गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित बताया गया है। एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लगा रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।