{"_id":"5b7f1b5542c79246633fd78d","slug":"15350567154-halduchod-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों पर जान से मारने समेत तीन संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार युवकों पर जान से मारने समेत तीन संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। चार युवकों ने बुधवार रात मुख्य बाजार स्थित जोशी भोजनालय में भोजनालय के स्वामी, कारीगर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। होटल में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने रात में उनका नकद चालान किया। होटल स्वामी ने बृहस्पतिवार को इन चारों युवकों के खिलाफ संगीन आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
स्थानीय निवासी राहुल दुम्का, सुशील दुुम्का, मनोज दुम्का, दीपक बिष्ट बुधवार रात मेन बाजार स्थित जोशी भोजनालय में बैठ कर शराब पीने लगे। होटल स्वामी ने शराब पीने पर मना किया तो नशे में धुत इन चारों युवकों ने इंद्रपुर निवासी होटल स्वामी पूरन जोशी और उनके कारीगर पूरन सिंह रावत को पीट दिया। होटल के बर्तन समेत सारा सामान फेंक दिया। जमकर तोड़फोड़ भी की। जान से मारने की भी धमकी दे डाली। रात में होटल पहुंची चौकी पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। तब होटल स्वामी ने घटना की तहरीर नहीं दी। इसलिए शांतिभंग की आशंका में नकद चालान कर रात में ही छोड़ दिया गया। लालकुआं के कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को होटल स्वामी ने इन चारों युवकों के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर सौंपी। इसलिए पुलिस ने आईपीसी की धारा 223, 504, 506, 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
चार युवकों पर तीन संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
नशे में धुत चारों का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में नकद चालान किया