{"_id":"5b7c775d42c792466578b855","slug":"15348836674-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटिया मार्केट, चाट पार्क के अतिक्रमण पर गर्जी जेसीबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोटिया मार्केट, चाट पार्क के अतिक्रमण पर गर्जी जेसीबी
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
nainital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भोटिया मार्केट और चाट पार्क में अतिक्रमण की जद में आई 36 दुकानों के आवंटन से अधिक किए निर्माण को हटाने को लेकर मंगलवार को भी प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया जिसमें दुकानों की झाप के साथ ही 16 दुकानों के अतिरिक्त निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं तिब्बती बाजार की 49 दुकानों की झापों को भी हटाया गया। डीएम विनोद कुमार सुमन के मौके का निरीक्षण किए जाने के बाद प्रशासन की ओर से अभियान में तेजी लाई गई और जेसीबी का भी प्रयोग किया गया।
हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन के क्रम में पालिका की ओर से बीते शनिवार को चाट पार्क और भोटिया मार्केट के 36 दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को 48 घंटे में हटाने को लेकर नोटिस जारी किए थे। सोमवार को नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की गई थी लेकिन देर शाम तक प्रशासन की ओर से केवल 8 दुकानों के अतिक्रमण को ही हटाया जा सका जबकि देर रात तक दुुकानदारों की ओर निर्माण को स्वयं ही हटाया गया। मंगलवार सुबह जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन जब अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे तो प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की धीमी चाल को देखकर वे काफी नाराज हुए और उन्होंने दोपहर दो बजे तक अतिक्रमण को हटाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने तिब्बती बाजार की झाप को भी हटाने के निर्देश दिए और तिब्बती बाजार में बनी सोनम मोमो की बाहर की ओर लगी दुकान को भी हटाने को भी कहा। करीब सात घंटे तक तेजी से अभियान को चलते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान एडीएम हरवीर सिंह, ईओ पालिका रोहिताश शर्मा, टीएस लता आर्या, टीआई डॉ. अनुपमा भट्ट अन्य अधिकारी रहे।
पाथवे को समतल करना संभव नहीं
- अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम विनोद कुमार सुमन ने भोटिया मार्केट और चाट पार्क के पाथवे को एक समान करने को कहा है। लेकिन ऐसा फिलहाल संभव नजर नहीं आ रहा है क्योंकि वर्षा के दौरान इस क्षेत्र में नाले का पानी काफी तेजी के साथ आता है और बीते सालों में भी वर्षा के पानी से दुकानों में रखा सामान खराब हो गया था।