{"_id":"5b7c775542c792466e6edd1c","slug":"15348836599-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पकड़ने गई पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पकड़ने गई पुलिस को दौड़ाया
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दबोचने गए दो पुलिस कर्मियों का पहले तो विरोध किया, जब आरोपी को पकड़ा तो पुलिस कर्मियों को दौड़ा दिया गया। दोनों पुलिस कर्मी किसी तरह आरोपी को लेकर थाने पहुंचे।
रामनगर क्षेत्र की कॉर्बेट कालोनी में मंगलवार दोपहर एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को हिरासत में लेने के लिए सिपाही संजय कुमार और अरुण कांबोज गए थे। जब दोनों सिपाही आरोपी के घर पहुंचे तो उसकी मां ने विरोध कर दिया और हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह आरोपी युवक को पकड़ कर बाइक पर बैठाया और चलने लगे। इस बीच आसपास के लोगों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया। किसी तरह मौके से पुलिस कर्मी युवक को लेकर थाने पहुंचे। थाने में आरोपी युवक के समर्थन में मोहल्ले के लोग आ गए और आरोप लगाने वाला पक्ष में भी थाने पहुंच गया। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।