{"_id":"5b7c749942c7924675342702","slug":"153488295917-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खनन रोकेंगे पीएसी के जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब खनन रोकेंगे पीएसी के जवान
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
नगला कूबड़ा गांव में तनाव, पीएसी तैनात
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (कोतवाली)। पीपुल्स फॉर एनीमल्स की प्रमुख मेनका गांधी ने पुलिस से पशु क्रूरता रोकने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने अवैध खनन रोकने के लिए कोसी नदी किनारे डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी है। यह जवान नदी किनारे दिन-रात गश्त कर रहे हैं।
कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि मेनका के पीए ने सड़क किनारे घूम रहे घायल, लावारिस घोड़ों पर चिंता जताई थी। उपखनिज ढुलान में प्रयुक्त किए जा रहे घोड़ों की जानकारी ली। बताया कि इन दिनों कई घोड़े बाजार, सड़क किनारे आवारा घूम रहे हैं। इनमें से कई घोड़े घायल, बीमार, अक्षम भी हैं। इनके सड़क किनारे घूमने से घोड़ों समेत राहगीरों के भी घायल होने का खतरा है। राठौर ने उन्हें बताया कि बरसात के कारण नदी तल से उपखनिज की निकासी बंद है। अवैध खनन रोकने के लिए पीएसी तैनात की गई है। लावारिस घूम रहे घोड़ों को उनके मालिकों को सौंपा जा रहा है। पीएसी जवानों की तैनाती के बाद कोसी में अवैध खनन नहीं हो रहा है।