{"_id":"5b73266642c79229003adb62","slug":"15342731171-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिट टीम पर सांठगांठ का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑडिट टीम पर सांठगांठ का आरोप लगाया
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में सोशल ऑडिट टीम पर प्रधानपति से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि उत्तराखंड सोशल ऑडिट टीम ग्राम रतनपुरा में प्रधान पति सहित अन्य सदस्यों को साथ लेकर सर्वेक्षण कर ऑडिट कर रही है। ऑडिट में सामने आए कई तथ्यों को छिपाया गया है। उन्होंने ऑडिट टीम पर प्रधानपति के साथ सांठगांठ करने और मनरेगा के कार्यों में धांधली का आरोप लगाया।
कहा कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने टीम से इस संबंध में जानकारी चाही तो टीम के सदस्य भड़क उठे। इस दौरान उन्होंने वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। वहीं गांव के विद्यालय में आयोजित बैठक में हंगामा होने पर अधिकारियों की टीम बैठक को बीच में छोड़कर चले गए। वहां सुरेश कुमार, सुमित सिंह, जगदीश, प्रेम, प्रदीप कुमार, मुनेश, राजू, प्रताप सिंह, भारत, मोर सिंह, ऋषिपाल आदि थे।