फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चार लाख की चोरी, मुकदमा दर्ज करने में लग गए पांच माह

चार लाख की चोरी, मुकदमा दर्ज करने में लग गए पांच माह

Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चार लाख की चोरी, मुकदमा दर्ज करने में लग गए पांच माह
रामनगर (नैनीताल)। कपड़ा व्यापारी के मकान में हुई चार लाख रुपये की चोरी के मामले में पांच माह बाद पुलिस ने मंडलायुक्त राजीव रौतेला के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यदि कपड़ा व्यापारी कमिश्नर के जनता दरबार में शिकायत न करते तो शायद अब भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाती।
विज्ञापन

एमडीआर कॉलोनी मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी मो. सलीम ठेले पर कपड़े बेचते हैं। सलीम ने बताया कि इसी साल 28 मार्च को उनके सभी परिजन जसपुर गए थे। उसी रात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात और एक एलईडी टीवी चोरी कर लिया था। इस घटना में उन्हें करीब चार लाख रुपये की क्षति हुई थी। सलीम ने 29 मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। तब से वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। उसने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद न तो रिपोर्ट दर्ज हुई, न चोरी गया सामान मिला। सलीम ने बृहस्पतिवार को कमिश्नर के जनता दरबार में शिकायत की। तभी कमिश्नर ने एएसपी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। कमिश्नर के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने पांच माह बाद धारा 380, 457 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जनता दरबार में आई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed