{"_id":"5b5f5fb24f1c1b4b748b7bf2","slug":"15329770694-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंर्तजनपदीय स्मैक तस्कर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंर्तजनपदीय स्मैक तस्कर पकड़ा
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने 24.69 ग्राम स्मैक के साथ एक बड़ा तस्कर धर दबोचा। तस्कर को पकड़ने में थाना पुलिस के अलावा जनपद चंपावत की बनबसा थाना पुलिस और एसओजी चंपावत ने भी सहयोग किया।
रविवार को सीओ कमला बिष्ट को मुखबिर से सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही ग्राम मिलक माफी थाना नानकमत्ता निवासी निशान सिंह स्मैक लेकर तस्करी के लिए बाहर जा रहा था तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 24.69 ग्राम स्मैक तथा एक इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया है। सीओ ने बताया कि आरोपी 34 वर्षों से क्षेत्र में स्मैक कारोबार का कारोबार कर रहा है। बताया कि वह पीलीभीत के पास खेड़ा तथा बरेली के फतेहगंज से स्मैक लाकर सप्लाई कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी, पिथौरागढ़, चंपावत के साथ ही ऊधमसिंह नगर के विभिन्न कस्बों और नगर में अपने कारोबारी सहयोगियों के नाम पुलिस को बताए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना नानकमत्ता में गुंडा एक्ट, गुंडा नियंत्रण अधिनियम, तथा आबकारी सहित आठ मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। टीम में एसआई मनोज कुमार कोठारी, गणेश दत्त भट्ट, कांस्टेबल बॉबिंदर कुमार के अलावा बनबसा थानाध्यक्ष राजेश पांडे, एसआई गोविंद सिंह, चंपावत के एसओजी कर्मी भोपाल चंद्र आदि थे।