{"_id":"5b4b96d04f1c1b50748b5093","slug":"15316804617-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबे ग्रामीण की जमीन कब्जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी में डूबे ग्रामीण की जमीन कब्जाने का आरोप
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। पानी में डूबकर ग्रामीण की मौत को अभी पांच दिन ही बीते हैं कि उसके हिस्से की जमीन पर भाई के कब्जे का आरोप है। रविवार को कौंधाअशरफ गांव निवासी गुरदीप कौर पत्नी स्व. चरन सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी।
कहा कि उसके पति चरन की बीती 11 जुलाई को कैलाश नदी में डूबने से मौत हो गई। चरन के दो अन्य भाई हैं। जिनमें एक भाई ने अपने हिस्से की दो एकड़ जमीन यूपी के व्यक्ति को बेच दी और अब पति की मौत के बाद वह उसके हिस्से की दो एकड़ जमीन को जबरदस्ती जोत रहा है। खेत जोतने से रोकने पर दबाव बना रहा कि जमीन बेच दे।
आरोप है कि आरोपी जमीन न बेचने पर उसे कब्जाने की धमकी दे रहा है। कहा कि पति की मौत के बाद जमीन ही उसके व परिवार के भरण पोषण का सहारा है।
उसकी चार बेटियां हैं। एसएसआई मदन मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।