फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रोडवेज परिसर में बस की कमी को लेकर हुआ हंगामा पथराव

रोडवेज परिसर में बस की कमी को लेकर हुआ हंगामा पथराव

Sun, 01 Jul 2018 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 01 Jul 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में बस की कमी को लेकर हुआ हंगामा पथराव
बस न मिलने पर यात्रियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। पहाड़ से दिल्ली लौट रहे यात्रियों के लिए बस की कमी मारपीट तक पहुंच गई है। शनिवार शाम रोडवेज बस स्टेशन पर सीट को लेकर हंगामा हो गया। सीट न मिलने से नाराज यात्रियों ने स्टेशन परिसर और बस में पथराव कर दिया। कांच का टुकड़ा बच्ची की आंख में लगा तो भीड़ उत्तेजित हो गई। स्टेशन परिसर पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक यात्री ने भी रोडवेज के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, रोडवेज कर्मियों ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रविवार को परिसर गेट पर ताला ठोकने का ऐलान किया किया है।
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में एक सप्ताह से महानगर जाने वाले यात्रियों का तांता लगा हुआ है। शनिवार को रोडवेज ने चार अतिरिक्त बसें लगाई थीं लेकिन यात्रियों की भीड़ के सामने ये भी कम पड़ गईं। शनिवार शाम साढे़ आठ बजे रामनगर डिपो की आखिरी बस यूके 07 पीए2967 दिल्ली के लिए लगी थी। कुछ यात्री टिकट के लिए लाइन में लगे थे तो कुछ बस में सीट घेरकर बैठ गए। टिकट लेकर वापस आए यात्रियों ने बस में अपनी सीट भरी देखी तो पारा चढ़ गया। सीट की व्यवस्था न होने पर कुछ यात्री उत्तेजित हो गए। आरोप है कि एक यात्री ने बस चालक प्रेम सिंह का हाथ मरोड़ दिया। अचानक कुछ लोगों ने परिसर और बस पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। जिसे जहां जगह मिली वह वहां छिपने लगा। कुछ लोगों ने पत्थर कूड़ेदान और कंप्यूटर कक्ष में फेंकने शुरू कर दिए। वहां मौजूद कर्मचारी गोविंद सांगा और हरि सिंह ने शटर बंद कर जान बचाई।
विज्ञापन

इस बीच एक यात्री ने बस पर पत्थर मार दिया। बस का पीछे का शीशा टूटने से सिनौड़ा अल्मोड़ा निवासी बसंत कुमार की चार साल की बेटी तानियां के आंख में कांच का टुकड़ा लग गया। उसके घायल होते ही परिजन चिल्लाने लगे। मामला बिगड़ता देख पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लाठी फटकार कर यात्रियों को शांत किया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि गोविंद सांगा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 427 व 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस मौलेखाल निवासी त्रिलोक सिंह को भी पकड़ ले आई। हालांकि त्रिलोक सिंह का कहना कि था कि वह मौलेखाल से दिल्ली के लिए पारिवार के दस सदस्यों के साथ आया था। चार बजे से सभी बसें फुल हो रही थीं। हम आखिरी बस में आखिरी वाली सीट पर बैठे थे। हमें बताया गया था कि टिकट बस में ही कटेंगे लेकिन टिकट लाइन पर मिल रहे थे, जिससे हमें उतरना पड़ा वहां हंगामा हो रहा था, जिस पर हम भी बोल पड़े। इस कारण पुलिस उन्हें भी कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर और बस पर पथराव, चार साल की बच्ची के आंख में लगा कांच, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
रोडवेज कर्मचारियों ने आज रोडवेज परिसर गेट पर ताला ठोकने का ऐलान किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed