फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालूसिद्ध जंगल में मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

कालूसिद्ध जंगल में मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 01 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कालूसिद्ध जंगल में मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज की सीमा पर ग्राम कालूसिद्ध के जंगल में अधेड़ व्यक्ति का सड़ागला शव मिला है। काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कालूसिद्ध के ग्रामीण शनिवार को जलौनी लकड़ी बीनने पास के जंगल में गए तो उन्होंने वहां यह शव देखा। लोगोें ने इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली के एसआई विपिन चंद्र जोेशी, चेतन रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मृतक पुरुष की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी गई है। आसपास के क्षेत्रों मेें पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन लोगों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। बताया कि शव करीब सात दिन पुराना है। इसलिए मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। इस कारण पुलिस ने पंचनामा कर शव को शिनाख्त, पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया। वहां दो दिन तक शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। अन्यथा लावारिस मानकर शव की अंत्येष्टि कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed