फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ........फिर पंत पार्क फड़ व्यवसायियों के कब्जे में

........फिर पंत पार्क फड़ व्यवसायियों के कब्जे में

Fri, 22 Jun 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
........फिर पंत पार्क फड़ व्यवसायियों के कब्जे में
नैनीताल में फ्लैट्स कार पार्किंग हुई फुल। - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। पंत पार्क में फड़ हटाने को लेकर बुधवार को फड़ व्यवसायियों और पालिका कर्मियों के बीच हुई जूतमपैजार को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि पंत पार्क में एक बार फिर फड़ व्यवसायियों का कब्जा हो गया। मालूम हो कि पंत पार्क से गुरुद्वारे तक बने पाथवे पर फड़ लगाना पूूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके लिए जिलाधिकारी भी कई बार पालिका प्रशासन को निर्देश दे चुके हैं साथ ही व्यापार मंडल भी इन फड़ों को लेकर आंदोलन कर चुका है। लेकिन फड़ है कि हटने का नाम नहीं लेते हैं। इन फड़ों का लगना एक सवाल है कि आखिर यह फड़ किसी की शह पर लग रहे हैं या फिर जिला, पुलिस, पालिका प्रशासन फड़ व्यवसायियों के समक्ष नतमस्तक है।
विज्ञापन

यद्यपि बीते दिवस इस क्षेत्र में लगे फड़ों को हटाने के दौरान पालिका कर्मियों और फड़ व्यवसायियों के विवाद भी हो गया था और दोनों ही पक्षों ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। यदि प्रशासन इस क्षेत्र में फड़ों को न लगाने के प्रति गंभीर होता तो पालिका कर्मियों के साथ मारपीट की स्थिति नहीं आती। मारपीट की घटना के बाद भी बृहस्पतिवार को एक बार फिर इस क्षेत्र में फड़ लगाए जाने से यही साबित होता है कि फड़ व्यवसायियों के प्रति नतमस्तक है।
विज्ञापन


अतिक्रमण विरोधी अभियान की टीम ने कहा-नहीं करेंगे काम
नैनीताल। बीते दिनों हुई घटना के बाद अतिक्रमण के खिलाफ पालिका की ओर से बनाई गई विशेष टीम के कर्मियों ने विवाद करने वाली महिला पर कार्रवाई होने तक पालिका अतिक्रमण विरोधी अभियान में शामिल होने से इंकार कर दिया है। पालिका की ओर से बनाई गई अतिक्रमण विरोधी टीम में करीब 14 कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed