फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हरियाणा की महिला कांस्टेबल पर हमला

हरियाणा की महिला कांस्टेबल पर हमला

Thu, 21 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की महिला कांस्टेबल पर हमला
सितारगंज। दो सौतेले पुत्रों ने अपने साथियों के साथ रिश्तेदारी में आई महिला कांस्टेबल मां पर हमला कर दिया। युवकों ने घर में घुसकर महिला कांस्टेबल से मारपीट की और तमंचे के बल पर घसीटते हुए घर से बाहर सड़क पर ले आए। यहां कांस्टेबल महिला को गिरा-गिरा कर पीटा। आरोप है कि युवकों ने उसके कानों से सोने के कुंडल और गले की चेन भी खींच ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में आरोपी सौतेले पुत्रों एवं उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांधीनगर जिला करनाल हरियाणा निवासी सुमन अपने पति प्रतापपुर गांव निवासी डॉ. गुरुशरन सिंह के साथ घायलावस्था में कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि उसने छह माह पहले ही गुरुशरन से शादी की थी। तीन दिन पहले सितारगंज किच्छा मार्ग पर मुख्य बाजार स्थित अपने मामा के घर आई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद करने वाले पति के दोनों बेटे फोन पर धमकाते थे। बुधवार रात करीब 9:30 बजे उसके दो सौतेले पुत्र अपने अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए।
विज्ञापन


आरोप है कि एक युवक ने तमंचा दिखाया तो दूसरे ने लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से सड़क पर ले आए। यहां युवकों ने अपने साथियों के साथ उसे पीटा। उसने जब पति को फोन कर बुलाया तो उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट से महिला कांस्टेबल के मुंह पर चोट लगने के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में गुम चोटें आई। भीड़ एकत्रित होती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed