{"_id":"5b216d3a4f1c1bf86e8b7d46","slug":"15289173098-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। जमौर भिलैया में बुधवार को एक प्रेमी युगल ने प्रेमी के घर पर जहर खा लिया। दोनों के जहर खाने का पता चलते ही परिजन उन्हें 108 आपातकालीन वाहन से लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। प्रेमी युगल के जहर खाने की खबर के बाद दोनों घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार होगा।
ग्राम थारू भुड़िया निवासी 22 वर्षीय युवती बुधवार दोपहर बाद जमौर भिलैया 24 वर्षीय युवक के साथ उसके घर गई। यहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला तो वह उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवती तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके भाई-बहन की शादी हो चुकी है। एसएसआई जगदीश ढकरियाल ने बताया कि दोनों आपस में प्रेम करते थे, इस कारण ही उन्होंने शायद यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।