{"_id":"5b1aefbc4f1c1bf46e8b6ce0","slug":"152849196813-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज हत्याकांड में प्रयुक्त बोलेरो बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज हत्याकांड में प्रयुक्त बोलेरो बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कालाढूंगी मार्ग पर 12 मई को मुरादाबाद के युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को तीसरे अभियुक्त वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद की गई है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के ग्राम ढकिया नरू निवासी पुष्कर बंधु बोलेरो यूपी 16 एएफ 4916 का चालक है। मनोज हत्याकांड में इस वाहन का प्रयोग किया गया था। इसलिए पुलिस को पुष्कर की तलाश थी। वह शुक्रवार को अपना वाहन लेकर एलडीए कार्यालय तल्लीताल के पास खड़ा था। सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने पुष्कर को गिरफ्तार कर उसका वाहन भी बरामद कर लिया। इस पुलिस टीम में कोतवाल विपिन चंद्र पंत, एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया, कांस्टेबल मनोज जोशी, चालक प्रकाश चंद्र शामिल थे। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 10 मई को सुबह साढ़े छह बजे टांडा अमरपुर निवासी संजय नाम के व्यक्ति का फोन उसके पास आया कि बुकिंग में नैनीताल जाना है। जिस पर 1600 रुपये, 40 लीटर डीजल पर बुकिंग कन्फर्म हो गई। सुबह आठ बजे उसने धर्मपुर कला देसी शराब के ठेके के पास पहुंचने के लिए कहा गया। वह नियत समय पर बताए गए स्थान पर पहुंचा तो टांडा अमरपुर के रहने वाले रवि, अनुज उसे मिले। इसी दौरान टांडा अमरपुर का संजीव भी आ गया। उसके बाद रवि, अनुज ने मनोज को गाड़ी में बैठाया। संजीव अपनी मोटरसाइकिल से चला गया और साढ़े नौ बजे नैनीताल की ओर चल दिए। कालाढूंगी बाजार में इन तीनों लोगों ने शराब भी पी, जिसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे हम लोग नैनीताल के लिए रवाना हो गये। यह लोग नैनीताल में सितारा होटल के बारे में पूछ रहे थे लेकिन होटल का पता नहीं चला। इसलिए वह कालाढूंगी की ओर चल दिए। रास्ते में एकांत स्थान पर रवि ने गाड़ी को रोकने के लिए कहा और यह लोग नीचे उतर गए लेकिन बाद में रवि, अनुज ही लौटे जबकि मनोज उनके साथ नहीं था। जब उसने मनोज के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा अपने किराये से मतलब रख और मुझे जबर्दस्ती गाड़ी में बैठा दिया। मनोज हत्याकांड के आरोपी मनोज के भाई व एक अन्य अभियुक्त को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मुरादाबाद निवासी मनोज का शव 12 मई को बूढ़ा पहाड़ के पास मिला था
इस मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके