फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो छात्र गुटों में मारपीट

दो छात्र गुटों में मारपीट

Sat, 09 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
दो छात्र गुटों में मारपीट
नैनीताल। नगर के दो स्कूलों के छात्र गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और बृहस्पतिवार रातभर तीन बार मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में समझाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों स्कूलों के छात्रों ने एकजुट होकर गुट बना लिया। दोनों सूखाताल क्षेत्र में भिड़ गए। इस दौरान सीआरएसटी के छात्रों ने सैनिक स्कूल के छात्रों के साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद सैनिक स्कूल छात्र भी एकजुट हुए और तलाश शुरू कर दी। देर शाम मल्लीताल क्षेत्र स्थित डीएसए मैदान के पास सैनिक स्कूल के छात्रों ने सीआरएसटी के बच्चों को घेर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में छात्रों की चोटें भी आई हैं। सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली से एसआई दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस रात्रि में ही दोनों गुटों को थाने ले गई। इधर शुक्रवार को मामले की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद कोतवाली में परिजनों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने स्कूली बच्चों को आगे मारपीट न करने की हिदायत दी। समझा, बुझाकर परिजनों को सौंप दिया। लिखित समझौतानामा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed