{"_id":"5af754944f1c1bd0408b4cd0","slug":"152615848111-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर युवक की हत्या, शव खांईं में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर युवक की हत्या, शव खांईं में फेंका
Updated Sun, 13 May 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात शव मिलने से दहशत फैल गई। युवक के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे और गले में चादर से बनाईं गईं रस्सियां कसी हुई थीं। युवक की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका है। खुलासे के लिए एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने थाना पुलिस के साथ-साथ एसओजी को भी लगा दिया है। मल्लीताल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे कुछ पर्यटक नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर मंगोली व बजून के बीच बूढ़ा पहाड़ के पास सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच उन्हें सड़क से लगभग 30 फुट नीचे एक शव पड़ा दिखाई दिया। पर्यटक शव देखकर काफी डर गए, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एएसपी हरीश चंद्र सती, इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत, एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई भावना बिष्ट, कांस्टेबिल मनोज जोशी मौके पर पहुंचे।
मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष थी। पुलिस ने नीचे जाकर देखा तो युवक के हाथ और पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। गले में चादर फाड़ कर बनाईं गईं दो रस्सियां बंधी हुए थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन्हीं रस्सियों से गला घोंटकर युवक की हत्या की गई होगी। पुलिस के अनुसार युवक के बरेली, मुरादाबाद, मेरठ आदि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के होने की आशंका है।
विज्ञापन
हत्यारों ने शिनाख्त के सभी सबूत मिटाए
शातिर हत्यारों ने युवक की शिनाख्त के सभी सबूत मिटा दिए। अगर कुछ मिला है तो वो है बीयर की एक बोतल। बोतल पर उत्तर प्रदेश का टैग लगा हुआ है। बोतल और कद काठी से युवक के उत्तर प्रदेश के होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पहने कपड़ों पर टेलर का टैग देखने का प्रयास किया तो पता चला कि कपड़े रेडीमेड हैं। पुलिस उसकी जेबें खंगालती रही, लेकिन कागज का एक टुकड़ा तक नहीं मिला। फिलहाल सबूत के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं।
ऑनर किलिंग की आशंका
नैनीताल। युवक की हत्या का तरीका ऑनर किलिंग या रंजिशन हत्या की ओर इशारा कर रहा है। युवक की हत्या करने से पहले उसे बुरी तरह से मारापीटा गया है। गले व कमर समेत शरीर के कई अंगों पर खून जमा हुआ है, जो बहुत गंभीर चोट पहुंचने पर होता है। युवक के नाक, कान और मुंह से खून निकल रहा था। मल्लीताल एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या ऑनर किलिंग या रंजिश को लेकर करना प्रतीत हो रहा है। हत्या का निर्मम तरीका रोंगटे खड़े करने वाला है। इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि अगर जल्द ही शिनाख्त नहीं होती है तो पुलिस वादी बनकर अपनी ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज करेगी। 48 घंटे तक शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।
जिले में कई मौतें आज भी एक राज हैं
नैनीताल। यह पहला मौका नहीं है, जब जिले में कोई अज्ञात शव हत्या कर फेंका गया हो। बीते दो सालों में आधा दर्जन से ज्यादा शव जिले में फेंके जा चुके हैं। कुछ को पुलिस ने हत्या माना तो कुछ को हादसा। इसे विडंबना ही कहेंगे कि पुलिस हत्यारे पकड़ना तो दूर शवों की शिनाख्त तक नहीं करवा पाई। मौतें आज भी एक राज हैं और कब तक रहेंगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। शायद इंसाफ मांगते यह शव हमेशा ही राज रह जाएं और हत्यारे स्वतंत्र घूमते रहें।
अज्ञात शव मिलने के बाद शिनाख्त कराने का प्रयास हमेशा होता है। पुलिस विभाग जांच पर जांच करता रहता है। एक के बाद एक कई विवेचक बदल जाते हैं। आखिरकार केस डंप हो जाता है। भारी भरकम पुलिस महकमा, अधिकारियों की स्पेशल टीमें शातिर अपराधियों के आगे बौनी साबित हो जाती हैं। जिले में ऐसे एक दो नहीं बल्कि छह से ज्यादा प्रकरण हैं, जिनमें अज्ञात शव हत्या कर फेंके गए। कई शव तो पुलिस को तब मिले जब वह 60 प्रतिशत से ज्यादा सड़ चुके थे। हत्या कर शव फेंके जाने की पुष्टि हुई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शनिवार को अज्ञात शव मिलने से पुलिस सतर्कता पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। हत्यारों के लिए नैनीताल सेफ जोन बनता जा रहा है।
इन शवों की कब होगी शिनाख्त-
-नौ माह पहले भीमताल-हल्द्वानी रोड पर अधजला महिला का शव मिला
-10 माह पहले नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर महिला का अज्ञात शव मिला
-डेढ़ साल पहले हल्दूचौड़ क्षेत्र में महिला का अज्ञात शव खेत में मिला
-शनिवार को बजून के पास अज्ञात शव मिला।
पुलिस ने शव की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई है। डीसीआरबी के माध्यम से शव का फोटो स्टेट क्राइम ब्यूरो को भेजे जाएंगे। दूसरे प्रदेशों में भी फोटो भेजा जाएगा। मैंने एसओजी को सीसीटीवी फुटेज निकालने के लिए भेजा है। 48 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। पिछले दिनों मिले शवों की शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा रहा है। -जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी, नैनीताल।
कालाढूंगी मार्ग पर बजून के पास मिला अज्ञात शव
युवक के हाथ पैर रस्सी से बंधे मिले, गले में भी कसी मिलीं चादर से बनी दो रस्सियां