{"_id":"5af348fe4f1c1b23338b78c6","slug":"152589337120-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक समुदाय के लोगों ने कोतवाली में काटा हंगामा: फेसबुक पर धर्म के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक समुदाय के लोगों ने कोतवाली में काटा हंगामा: फेसबुक पर धर्म के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज
Updated Thu, 10 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। फेसबुक पर दूसरे धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर एक समुदाय के लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस केकार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इधर, पुलिस ने टिप्पणी करने वाले धार्मिक नेता के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एक नेता ने अपनी आईडी से फेसबुक पर दूसरे धर्म को लेकर मंगलवार को आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसे लेकर एक समुदाय के लोग कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा काटा। एसएसआई जगदीश ढकरियाल ने कोतवाली में जमा हुए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां पर नजमुल हसन खां, मोहम्मद अहमद गुड्डू, जीशान उवैशी, ताहीर खान, जफर, अशफाक वीडीसी, इरफान-उल हक कादरी, फैयाज खां, बाहिद खां, मोहसिन बेग, राशिद अंसारी, अरफाक, नफीस अहमद आदि थे। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुधीर बंसल के खिलाफ आपत्तिजनक पोेस्ट करने के आरोप में आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
मामले में सीओ कमला बिष्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार शाम कुछ लोगों की आपत्ति पर आरोपी को कोतवाली तलब किया गया था। जिसने फेसबुक पर ही गलती से पोस्ट होने और यदि धार्मिक भावना आहत हुई है तो खेद व्यक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन बुधवार को अन्य लोगों ने भी आपत्ति उठाई। जिस पर मामला दर्ज किया गया है।