फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अश्लील हरकत और मारपीट के मामले में एक धरा

अश्लील हरकत और मारपीट के मामले में एक धरा

Tue, 01 May 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अश्लील हरकत और मारपीट के मामले में एक धरा
अभद्रता और मारपीट के मामले में एक धरा
विज्ञापन

नानकमत्ता। घर में घुसकर महिला व अन्य से मारपीट और अभद्रता के मामले में दो माह से फरार अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा है। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी भगवान सिंह को उसके घर से धर दबोचा। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गांव निवासी तारा चंद ने 23 फरवरी को उसके घर में घुसकर मारपीट तथा पत्नी के साथ अभद्रता करने का का मुकदमा पंजीकृत कराया था।


एक अन्य मामले में भी 21 अप्रैल को सिद्धा गांव की महिला ने भी आरोपी के खिलाफ मारपीट करने तथा अभद्रता करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को कई बार पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया, परंतु आरोपी लगातार पुलिस को गच्चा देता रहा था। पुलिस ने वांछित आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354, 323, 504 व 506 में मुकदमा कायम किया था। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed