{"_id":"5ae603064f1c1b87098b6f6e","slug":"152502349419-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी ऑल्टो, पांच बाराती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी ऑल्टो, पांच बाराती घायल
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। भेंटा गांव के पास शनिवार रात बारात में शामिल ऑल्टो खाई में गिर गई। इससे चालक सहित पांच बाराती घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बैजनाथ थाना पुलिस के अनुसार प्रेम राम पुत्र मदन राम निवासी मौलीधार की बारात शनिवार को उड़खुली गांव गई थी। बारातियों को लेकर वापस लौट रही ऑल्टो (यूए 04 7039) भेटा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
दुर्घटना की सूचना पर भेंटा के सरपंच जर्नाजन लोहुमी, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल और भेटा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
दुर्घटना में कार चालक दीपक कुमार (26) बुद्धि राम (60) गोविंद राम (18) मुकेश कुमार (26) गणेश राम (28) निवासी मौलीधार (कौसानी) घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस गुंज्याल ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।