फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अपने साथी को प्यार के जाल में फंसाकर युवती ने किया ब्लैकमेल

अपने साथी को प्यार के जाल में फंसाकर युवती ने किया ब्लैकमेल

Sun, 15 Apr 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
अपने साथी को प्यार के जाल में फंसाकर युवती ने किया ब्लैकमेल
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र
लालकुआं (नैनीताल)। एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका और उसके मित्र पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक का यह भी आरोप है कि उससे 10 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। पुलिस ने युवती और उसके साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल रविकुमार सैनी ने बताया कि मोटाहल्दू क्षेत्र के जयपुर खीमा निवासी सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि वह बागेश्वर में एक कंपनी में शाखा प्रबंधक है। जहां उसके साथ बागेश्वर के एक गांव की युवती काम करती थी। युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। रवि के अनुसार युवती ने अपने दोस्त के माध्यम से शारीरिक संबंधों की वीडियो बना ली। वीडियो उसे वाट्सएप से भेजकर 10 लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर रही है। रवि के अनुसार उसने कई बार युवती द्वारा बताए गए बैंक खाते में रुपये भी जमा किए हैं। आरोप है कि युवती के साथी सईद अहमद ने भी फोन कर रंगदारी मांगी। रकम न देने पर सार्वजनिक करने, कानूनी कार्रवाई की धमकी देने पर सुरेश डर गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 384 आईपीसी, 66 ई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इस मामले में युवती और उसके साथी सईद अहमद को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed