फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा बाईक चोर, तीन बाईके भी करी बरामद

पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा बाईक चोर, तीन बाईके भी करी बरामद

Fri, 06 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा बाईक चोर, तीन बाईके भी करी बरामद
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी भाग गया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि मालधन चौड़ चौकी इंचार्ज मुनव्वर हुसैन को गश्त के दौरान एक बाइक पर दो युवक दिखाई दिए। मुनव्वर हुसैन ने टीम के साथ एक बाइक सवार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। पकड़े गुरमीत सिंह निवासी तुमड़िया डाम ने बताया कि उसके भागे साथी कालू सिंह उर्फ काली निवासी मालधन चौड़ के साथ तीन बाइक चुराई थी, जिसमें एक हरियाणा से और दो बाइक काशीपुर क्षेत्र से चुराई गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से दो अन्य बाइक भी बरामद कर ली। इसमें एक टीवीएस स्पोर्ट्स (यूके 04 जे 9734) है। इसे इन दोनों ने हरियाणा के भत्तूकला फतेहाबाद से चुराई थी, जिसकी रिपोर्ट वहां के थाने में दर्ज थी। दूसरी बाइक यूके18 ए 3324 जो कि आरिफ पुत्र मंजूर खां मुडिया बाजपुर के नाम से दर्ज थी, उसे उन्होंने काशीपुर से चोरी की थी। तीसरी बाइक बिना नंबर प्लेट की थी, जिसे काशीपुर खड़कपुर देवीपुरा से चुराया था। इसकी रिपोर्ट बाइक मालिक रविंद्र पुत्र दीवान सिंह निवासी खड़कपुर देवीपुरा ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, कश्मीर सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार, अनूप सिंह, वीरेंद्र राणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed