{"_id":"5ac67f284f1c1bda618b5bae","slug":"15229581246-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल की मनमानी पर एसडीएम ने पीरूमदारा स्थित स्टेशनरी की दुकान पर मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी स्कूल की मनमानी पर एसडीएम ने पीरूमदारा स्थित स्टेशनरी की दुकान पर मारा छापा
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
किताबें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एक खास स्कूल की प्राइवेट प्रकाशन की किताबें बेचने पर पीरुमदारा स्थित सुपर बुक डिपो को सीज कर दिया गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम ने छापा मारा और शिकायत को सही पाया। प्रशासन ने स्कूल पर भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
संत जोसेफ स्कूल में एनसीईआरटी की किताबों के साथ-साथ कुछ प्राइवेट किताबों को भी कोर्स में जबरन शामिल कर दिया गया है। यह प्राइवेट किताबें सिर्फ पीरुमदारा शांतिकुंज गली नंबर 4 में स्थित दुकान सुपर बुक डिपो में ही महंगे दामों में मिल रही थीं। शिकायत को देखते हुए एसडीएम परितोष वर्मा ने बृहस्पतिवार को छापामार कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि एक स्कूल की किताबें केवल एक ही दुकान पर मिलना गलत है। एनसीईआरटी की किताबें लागू होने के बाद उपभोक्ता जिस दुकान से चाहे, कापी किताबें लेने के लिये स्वतंत्र हैं। सुपर बुक डिपो को फिलहाल सीज कर दिया गया है। साथ ही स्कूल की भी जांच शिक्षा विभाग से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। टीम में शामिल खंड शिक्षा अधिकारी निर्मला बोरा ने बताया कि जांच के लिए उक्त दुकान से कुछ किताबों को लिया गया है। इस दौरान जीआईसी प्रधानाचार्य एसपी मिश्रा, पीरुमदारा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा, सर्व शिक्षा अभियान के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।
निजी स्कूल की मनमानी पर एसडीएम ने पीरुमदारा स्थित स्टेशनरी की दुकान पर मारा छापा
स्कूल पर भी कार्रवाई होगीर उजाला