{"_id":"5abaabc04f1c1bea3f8b5604","slug":"152218336514-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पुलिस महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत ने मंगलवार को नैनीताल पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पर्यटन सीजन के दौरान जिले में यातायात के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तीन पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट अनुशासन एवं वर्दी टर्न आउट के लिए उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गई। गलत वर्दी पहनने पर तीन पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश एसएसपी को दिए।
पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन भोजनालय, पुलिस संचार भवन, स्टोर, बैरक व पुलिस कैंटीन का निरीक्षण भी किया। बैठक में दो पुलिस कर्मियों ने निजी समस्याओं के चलते जनपद से बाहर उनका स्थानांतरण करने का अनुरोध किया। जिस पर आईजी ने उनके स्थानांतरण के आदेश दिए। हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किए जाने को लेकर गौलापार बाइपास में नियमित यातायात संचालित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, सीओ हल्द्वानी को निर्देशित किया। पत्रकारों से उन्होंने बताया कि हल्द्वानी के तीनपानी-काठगोदाम बाइपास, ज्योलीकोट-भवाली मस्जिद बाइपास के साथ ही बल्दियाखान बाइपास का उपयोग करने के लिए आदेश दिए गए हैं। पर्यटन पुलिस के 47 जवान तैनात किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी हल्द्वानी अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी नैनीताल हरीश चंद सती, एसआरओ नैनीताल गिरिजा शंकर पांडे, सीओ नैनीताल विजय थापा आदि थे।