फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आखिर जागा प्रशासन स्कूली समय पर वाहन प्रतिबंधित

आखिर जागा प्रशासन स्कूली समय पर वाहन प्रतिबंधित

Wed, 28 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आखिर जागा प्रशासन स्कूली समय पर वाहन प्रतिबंधित
हल्दूचौड़। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार पुलिस जागी। स्कूल समय पर जाम और दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने स्कूल समय पर खनन वाहन प्रतिबंधित कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार के अंक में ‘यह खनन वाहन तो जान ले लेंगे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने स्कूल समय में सभी वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने सभी गौला, निगम और क्रशरों के कांटों को भी निर्देशित किया कि एक से दो बजे तक सभी कांटे बंद रहेंगे। डंपर स्कूली सड़क पर प्रतिबंधित किए जाएंगे। इस दौरान स्कूल समय में चलने वाले 10 डंपरों का कोर्ट चालान किया गया। एसआई राकेश कठायत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी के आदेशानुसार स्कूल समय पर डंपर समेत अन्य खनन वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed