फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ओवरलोड लकड़ी से भरी टैक्टर ट्राली से दुर्घटना का खतरा

ओवरलोड लकड़ी से भरी टैक्टर ट्राली से दुर्घटना का खतरा

Mon, 26 Mar 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड लकड़ी से भरी टैक्टर ट्राली से दुर्घटना का खतरा
कालाढूंगी में ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी (नैनीताल)। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के गदगदिया, पीपलपड़ाव, बरहैनी रेंज से इन दिनों का लकड़ी ढुलान हो रहा है। इसमें लगे वाहन चालक परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। वाहनों में ओवरलोड लकड़ी ढोई जा रही है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसके बावजूद पुलिस, परिवहन विभाग इन वाहन स्वामियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

वन निगम के लिए लकड़ी ढुलान में लगी अधिकतर ट्रैक्टर ट्रॉलियां राज्य के बाहर, कुछ निगम के कर्मचारियों की बताई जा रही हैं। कई वाहनों के मूल स्वरूप के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। कई ट्रॉलियों में डाला ही नहीं है। झटके लगने पर भारी-भरकम गिल्टों के सड़क पर बिखरने का खतरा है जबकि अधिकतर ट्रैक्टर ट्रॉलियां सिर्फ कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हैं। टैक्स पैड न होने के बावजूद इन वाहनों से व्यावसायिक कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद इनको रोकने वाला कोई नहीं है जबकि जंगल से लकड़ी को डिपो तक पहुंचाने के दौरान यह वाहन पुलिस थाने, चौकियों के सामने से गुजरते हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग कई बार चेकिंग अभियान चलाता है। व्यवसायिक कार्य करने के लिए वाहनों का टैक्स पैड होना जरूरी है। लकड़ी ढुलान कर रहे वाहनों की जांच की जाएगी। प्रपत्रों में कमी मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित झा
परिवहन कर अधिकारी प्रथम, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed