{"_id":"5ab6bb2d4f1c1b71778b749f","slug":"15219251669-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाडीलाल आईक्रिम गोदाम में कर्मचारी पर लाखों रूपये के घोटाले का आरोप, मुकदमा दर्ज।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाडीलाल आईक्रिम गोदाम में कर्मचारी पर लाखों रूपये के घोटाले का आरोप, मुकदमा दर्ज।
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आइसक्रीम गोदाम (सीएंडएफ) में 9.86 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। मंत्री के रिश्तेदार ने फैक्ट्री का काम देखने वाले व्यवस्थापक के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने व्यवस्थापक को गिरफ्तार किया है।
फत्ताबंगर अर्जुनपुर में देवभूमि इंटरप्राइजेज नाम से वॉडीलाल आइसक्रीम कंपनी की फ्रेंचाइजी है। यहां से पूरे कुमाऊं में आइसक्रीम की आपूर्ति की जाती है। डिपो प्रभारी की जिम्मेदारी सत्येंद्र राठौर निवासी जोगी नवादा, बरेली उत्तर प्रदेश के पास है। वह कैबिनेट मंत्री और डिपो की मालकिन रेखा आर्या के रिश्तेदार हैं। कोतवाली में दी तहरीर में सत्येंद्र ने बताया कि यह डिपो उनकी चाची रेखा आर्या का है। वह इसकी देखरेख करते हैं। डिपो की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगला मुरादाबाद निवासी रामप्रकाश को दी गई थी। 18 मार्च से 22 मार्च तक डिपो का ऑडिट कराया गया तो रिपोर्ट चौंकाने वाली थी। इस बार नौ लाख 86 हजार नौ सौ 49 रुपये की आइसक्रीम कम पाई गई। इसके लिए रामप्रकाश जिम्मेदार हैं। कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को राम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। मामले की तफ्तीश कर रहे कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्रा का कहना है कि पुलिस जल्द पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी।
दो साल पहले भी सामने आया था मामला
लालकुआं (नैनीताल)। डिपो में दो साल पहले भी आठ लाख रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया था। रेखा आर्या की तहरीर पर पुलिस ने 26 जून 2016 को अमानत में खयानत की धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कर्मचारियों से पूछताछ में 2834 ट्रे की चोरी की बात सामने आई थी। इनकी कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई थी। विवेचना में कोई तथ्य न मिलने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने 31 अक्तूबर 2016 को मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।