फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कॉर्बेट पार्क की वेबसाइट से छेड़खानी पर पार्क प्रशासन पुलिस को देगा तहरीर

कॉर्बेट पार्क की वेबसाइट से छेड़खानी पर पार्क प्रशासन पुलिस को देगा तहरीर

Sun, 25 Mar 2018 02:54 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क की वेबसाइट से छेड़खानी पर पार्क प्रशासन पुलिस को देगा तहरीर
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क की बुकिंग वेबसाइट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विदेशी पर्यटकों के कोटे से स्वदेशी पर्यटकों की शिकायत मिली है। इस पर सख्ती दिखाते हुए पार्क प्रशासन ने पुलिस में तहरीर देने के साथ ही वेबसाइट संचालक संस्था एनआईसी से भी संपर्क करने की बात कही है।
विज्ञापन

यह वेबसाइट एनआईसी संचालित करती है। इसमें भारतीय, विदेशी पर्यटकों की बुकिंग के लिए अलग कोटा है। भारतीय पर्यटक यात्रा से 45 दिन पहले, विदेशी पर्यटक 90 दिन पहले बुकिंग करा सकते हैं। पार्क भ्रमण की बुकिंग व्यवस्था पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। अब कुछ टूर ऑपरेटर वेबसाइट से छेड़छाड़ करके विदेशी के कोटे से भारतीय पर्यटकों की बुकिंग कर रहे हैं। हालांकि ऐसी बुकिंगों से पार्क प्रशासन को भी अधिक राजस्व मिल रहा है लेकिन वेबसाइट से छेड़छाड़ का आरोप लगने पर पार्क प्रशासन भी अब हरकत में आ गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि जल्द ही अज्ञात टूर ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी जाएगी। एनआईसी से भी संपर्क किया जाएगा ताकि ऐसी खामियां सुधारी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed